सासाराम, सितम्बर 11 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। गौरक्षणी स्थित शहीद बाबू निशान सिंह स्मारक स्थल को जल्द ही अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। बीस सूत्री की बैठक में स्मारक स्थल पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाए जाने के बाद सासाराम अंचल प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंचलाधिकारी ने स्थल की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...