सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: परसथुआ। थाना क्षेत्र के डिघिटा गांव से पुलिस ने गुरुवार को शराब पीकर मारपीट करने के आरोपित संतोष यादव (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपित ने कुछ दिन पहले शराब के नशे में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...