सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। लालगंज गांव में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों की मुहिम अब कार्रवाई में बदलने लगी है। ग्रामीणों की सूचना और सहयोग पर शनिवार शाम आबकारी विभाग की टीम ने गांव के खेतों व झुरमुटों में छापेमारी कर कई शराब भट्ठियां ध्वस्त कर दीं। शराब बनाने में इस्तेमाल उपकरणों को भी मौके पर नष्ट किया गया। टीम के पहुंचते ही कई ग्रामीण और युवा कार्रवाई में शामिल हो गए और भट्ठियों की जानकारी देकर अभियान में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...