सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को डेहरी फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से एनीकट स्थित महर्षि वेदव्यास आश्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवा फोटोग्राफरों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- फोटोग्राफी दिवस पर छायाकारों ने साझा किए अनुभवप्रतियोगिता के मुख्य बिंदु प्रतियोगिता के तीनों शीर्ष स्थानों पर जेन जी के प्रतिभागियों ने कब्जा जमाया। संस्था के अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर संस्था कई वर्षों से कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस बार प्रतियोगिता का विषय रचनात्मकता, प्रकृति और पर्यावरण आधारित रखा गया था। निर्णायक मंडल में बंगाल के प्रशिक्षक अरित्रा दास, बिहार के सोहेल अख्तर, उत्तर ...