सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। पीएमश्री बौलिया हाईस्कूल में बुधवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आकर्षक मॉडल तैयार कर उनके कार्य करने के तरीके और उपयोगिता की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...