सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को विकसित भारत 2047 एवं सेवा के 25 वर्ष विषय पर प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-सह-सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलकप की छात्रा आराध्या कुमारी पिता नागेंद्र कुमार सिंह ने वर्ग समूह 9-12 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में आयुषी कुमारी पिता विनोद कुमार साव ने भी द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विकसित भारत की...