सासाराम, अक्टूबर 30 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। न्यू कंचन ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना के बाद शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश पीड़ित व्यवसायी सूरज सेठ से मिलने पहुंचे। उन्होंने व्यवसायी से घटना की जानकारी ली और इस मुश्किल घड़ी में ढांढ़स बंधाया। मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...