सासाराम, सितम्बर 6 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। लहेरी पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले से विवादों में रहे इस चुनाव पर प्रशासन की विशेष नजर है। अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों समेत प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के लिए 1155 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद सात सितंबर को ही मतगणना कराकर देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने मतदानकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है। मतदाताओं के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय अंदौर को मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुबह से ही मतदाता कतार में लगकर मतदान करेंगे। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान स्वच्छ, निष्पक्...