Sasaram News: लंबित राजस्व मामलों के निपटारे में देरी बर्दाश्त नहीं : डीएम
सासाराम, सितम्बर 5 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, ई-मापी, परिमार्जन प्लस व छूटी जमाबंदी के मामलों का समयबद्ध निपटारा करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अंचलों में पेंडेंसी की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मत्स्य योजनाओं को गति दें, पात्र लाभुकों तक पहुंचे लाभ : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.