सासाराम, सितम्बर 24 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से रोजगार शिविर और रोजगार मेले आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नियोजकों व विभिन्न प्रतिष्ठानों से समन्वय स्थापित कर योग्य अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी समय पर युवाओं तक पहुंचाने और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...