सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। कैमूर की पहाड़ियों में स्थित रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए रोहितेश्वर धाम तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत श्रावण मास शुरू होने से पहले कराई जाएगी। इसके बाद लगभग 66.89 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 15.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है। वन क्षेत्र से होकर गुजरने के कारण लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य वन विभाग की अनुमति के अभाव में अटका हुआ था। अब वन विभाग की ओर से एनओसी जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभागीय स्तर पर सड़क की तत्काल मरम्मत की अनुमति दे दी गई है, ताकि श्रावण मास में रोहितेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और रोहतासगढ़ किला देखने आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...