सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। रेल यात्रियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और यात्री सुविधाओं में सुधार की उम्मीदों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार सिंह को दक्षिण पूर्व रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) का सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से सामाजिक संगठनों में खुशी है। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे यात्रियों की समस्याओं को रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में पहल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...