सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। प्रारंभ में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। कुछ घंटे बाद मृतक की पहचान पट्टी चतुर्भुज मोड़, सराय निवासी यमुना शर्मा के 19 वर्षीय मितेश कुमार के रूप में हुई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता यमुना शर्मा ने बताया कि उनका बेटा कोलकाता से लौट रहा था। ट्रेन में नींद लग जाने के कारण वह सासाराम स्टेशन पर नहीं उतर सका। कुम्हऊ स्टेशन के पास ट्रेन धीमी होने पर उसने उतरने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...