सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और रिहाई वाले मामलों में आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने सोमवार को अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक में रिहाई वाले मामलों की सूक्ष्म समीक्षा का निर्देश दिया। उन्होंने अपील योग्य मामलों में शीघ्र अपील दायर करने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। डीएम ने कहा कि अभियोजन से जुड़े मामलों में किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: लंबित न्यायालयी मामलों के निपटारे में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...