Sasaram News: रिटायर शिक्षक के घर चोरी, 15 लाख के जेवर ले गए चोर
सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महद्दीगंज में मंगलवार रात चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक बीके सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा लिए। घटना के समय शिक्षक इलाज के लिए पटना गए हुए थे। घर की देखभाल करने वाला उनका भतीजा सुशील कुमार भी मंगलवार शाम एक पार्टी में शामिल होने बाहर गया था। बुधवार सुबह घर लौटने पर सुशील को मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी समेत घर के अन्य स्थानों को खंगाला। यह भी पढ़ें- Bagaha News: लांस हवलदार के बंद घर में चोरी,जेवर-नकदी ले गए परिजनों के अनुसार, चोर सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.