सासाराम, जुलाई 1 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम ने शहरवासियों को जलजमाव और वायु प्रदूषण की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निगम ने 36 लाख रुपये की लागत से 35 एचपी क्षमता वाले डी-वाटरिंग पंप तथा 62 लाख रुपये की लागत से वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (वाटर स्प्रिंकलर) की खरीदारी की है। इन उपकरणों के जरिए बरसात के दौरान जलनिकासी में तेजी आएगी, जबकि सड़कों पर पानी का छिड़काव कर धूल और वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...