सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम के पूर्वी छोर पर चंदन शहीद पहाड़ी के समीप शहीद डीएफओ संजय सिंह की स्मृति में विकसित किए जा रहे स्मृति पार्क का निर्माण कार्य दूसरी किस्त की राशि नहीं मिलने से फिलहाल ठप हो गया है। करीब 27 एकड़ में बन रहे इस पार्क में पहली किस्त की राशि से निर्धारित कार्य पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन शेष कार्य बजट के अभाव में रुके हुए हैं। वन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य शहीद डीएफओ संजय सिंह की स्मृति को संरक्षित करने के साथ-साथ क्षेत्र को पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...