सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रयागपुर दुग्ध उत्पादन समिति से जुड़े पशुपालक किसानों को दूध उठाव की अनियमित व्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि समिति की ओर से नियमित रूप से दूध का उठाव नहीं किया जा रहा है। कई बार रात करीब दस बजे दो किलोमीटर दूर दूध पहुंचाने के लिए कहा जाता है। इससे बुजुर्ग पशुपालकों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...