सासाराम, सितम्बर 24 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर पंचायत की मुखिया रंजू देवी को वर्ष 2026 के बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया। पटना स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समर्थकों और ग्रामीणों ने मुखिया को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राजपुर क्षेत्र के लोगों के सहयोग और विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें पंचायत में विकास और जनसेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने भविष्य में भी लोगों की समस्याओं के समाधान और पंचायत के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धत...