Sasaram News: राजकीय डिग्री कॉलेज में शोकसभा, कन्हैया बहादुर सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
सासाराम, अगस्त 6 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज, नौहट्टा में बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (फुटाब) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं महाराजा कॉलेज, आरा के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर आयोजित शोकसभा में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा ने शिक्षक हितों की रक्षा तथा उच्च शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- फुटाब अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.