Sasaram News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर मॉडल स्कूल डालमियानगर में शनिवार को अंतर हाउस राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने रेशमी धागों, मोतियों, दालों, बीजों और पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का इस्तेमाल कर आकर्षक एवं कलात्मक राखियां तैयार कीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक और कलात्मक मंच प्रदान करते हैं। इससे बच्चों में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता के समापन पर प्रभारी प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Sas...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.