सासाराम, अक्टूबर 13 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। रबी फसलों की बुआई से पहले ही किसानों के सामने रासायनिक खाद की समस्या खड़ी होने लगी है। खेतों की तैयारी और बुआई के लिए खाद की जरूरत को देखते हुए किसान अभी से चिंतित हैं। वहीं, खाद प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन टोकन की अनिवार्यता ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। प्रखंड में अब तक करीब 12 हजार किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। केकढ़हा के किसान नरेंद्र कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, विनोद साह तथा चमरहा के मंगल सिंह, राजेश्वर सिंह और कामदेव सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। डीजल, बीज, मजदूरी और जुताई पर पहले से ही अधिक खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में समय पर सरकारी दर पर रासायनिक खाद नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों को आशंका है कि खाद...