सासाराम, अगस्त 28 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। श्रावण मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में भाई की कलाई पर राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों और सड़कों पर दिनभर चहल-पहल रही। दूर-दराज रहने वाले भाई बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाने आए। वहीं कई बहनें भी पति के साथ मायके पहुंचीं और भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहनों ने बांधा प्रेम का रक्षासूत्र इसके कारण बाजारों में भीड़ बढ़ी रही और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अधिक ...