सासाराम, जुलाई 6 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं चिकित्सालय, जमुहार में स्वर्गीय इंद्र देव सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय रक्तदाता महाकुंभ-2.0 में सासाराम के युवा रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पथ प्रदर्शक, औरंगाबाद के सहयोग से किया गया। इस दौरान क्षितिज सिंह, कुमार श्वेतांशु, गुंजन सिंह, प्रज्जवल और अक्षय कुमार केशरी को स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्षितिज सिंह 65 से अधिक, अक्षय कुमार केशरी 45, कुमार श्वेतांशु 34, प्रज्जवल 33 और गुंजन सिंह 32 बार रक्तदान कर चुके हैं। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल और भूटान से आए रक्तदाताओं ने भी भाग लिया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 मे...