सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। खेती में नए प्रयोग और मेहनत के दम पर दिनारा के युवा किसान अरविंद कुमार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस सफलता ने जिला प्रशासन का भी ध्यान खींचा है। सोमवार को सासाराम में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अरविंद के मशरूम उत्पादन स्टॉल का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने मशरूम की गुणवत्ता देखी और युवा किसान से उत्पादन की तकनीक, लागत और खेती के तौर-तरीकों की जानकारी ली। किसान के प्रयासों की सराहना करते हुए डीएम ने उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। इस दौरान युवा किसान ने डीएम को बताया कि वह मशरूम उत्पादन के साथ खेती के अन्य क्षेत्रों में भी प्रयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: किसान मेले में चेनारी का जलवा, खेती के नवाचार में मिला पहल...