Sasaram News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सासाराम, सितम्बर 6 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। शहर के गौतम नगर मुहल्ले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात की बताई जाती है। युवती की उम्र करीब 18 वर्ष बतायी जाती है। घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतक युवती गौतम नगर मुहल्ले के पवन शर्मा की पुत्री बताई जाती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक मृतक के परिजन द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत दर्ज होते ही घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.