सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। गौरक्षणी स्थित एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। पुलिस आवेदन की जांच कर रही है। मृतक की मां ने आवेदन में किसी को नामजद नहीं किया है। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव निवासी सुदर्शन बैठा के करीब 25 वर्षीय पुत्र करन बिंद के रूप में हुई है। वह गौरक्षणी स्थित निजी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी के रूप में काम करता था। वह अविवाहित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...