सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू प्रखंड के निमियाडीह गांव में जिला परिषद मद से बन रहे यात्री शेड के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीण गोलू कुमार, मुन्ना सिंह, नंदकिशोर सिंह, अखिलेश सिंह और सकल सिंह ने बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक योजना सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे लागत और प्राक्कलन की जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। जिला परिषद के जेई अजय कुमार ने बताया कि योजना बोर्ड लगाने के लिए पंचायत सचिव को कई बार निर्देश दिया गया, लेकिन अब तक बोर्ड नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि करीब Rs.4.75 लाख की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। वहीं, बीडी...