सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर मंगलवार को शहर के महिला कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के फैसले का विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान प्रथम पाली में 100 से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटने की बात सामने आई। आक्रोशित परीक्षार्थियों ने डेहरी के थाना चौक पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...