सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सासाराम मॉडल अस्पताल में दलालों की सक्रियता और कुछ चतुर्थवर्गीय कर्मियों की कार्यशैली को लेकर मरीजों के परिजनों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कुछ कर्मी निजी दुकानों से दवा मंगवाने के साथ मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने में भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, चतुर्थवर्गीय कर्मियों द्वारा प्लास्टर और टांका लगाने जैसे चिकित्सकीय कार्य करने की शिकायत भी सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि मरीजों को बेहतर इलाज और दवा उपलब्ध कराने का भरोसा देकर निजी दुकानों व अस्पतालों की ओर भेजा जाता है। कुछ कर्मियों के बिना आईकार्ड अस्पताल परिसर में घूमने की शिकायत भी है। कार्यकारी अधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर ने बताया कि चतुर्थवर्गीय कर्मियों को स्टिच और प्लास्टर करने से मना किया गया है। एक कर्मी को हटाया भी गया...