सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के त्रिवीर पब्लिक स्कूल ओशोधाम कर्मा में आयोजित दो दिवसीय मेन्टल हेल्थ मैनेजमेंट सत्र का समापन हुआ।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में आचार्य ई. अंशु सिंह एवं आचार्य डॉ. प्रभात सुमन ने विद्यालय के 150 बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। दो दिनों में 10 सत्र आयोजित किए गए, जिसमें तनाव, क्रोध और चिंता के कारणों तथा उनके निवारण के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के फीडबैक में बच्चों ने इसे उपयोगी बताया। बच्चों ने कहा कि उन्हें तनावमुक्त रहने के साथ प्रेम और आनंदपूर्वक जीवन जीने की राह मिली। मधुर संबंध बनाए रखने, मधुर वाणी का प्रयोग करने और संवाद की कला सीखने की प्रेरणा मिली। विषम परिस्थितियों में हतोत्साहित होने के बजाय समस्या का समाधान निकालकर आगे बढ़न...