सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। कर्पूरी चौक स्थित कर्पूरी प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के उद्घाटन के दो दिन बाद ही नगर परिषद ने वहां लगाया गया शिलापट हटा दिया। शिलापट पर सिर्फ मुख्य पार्षद का नाम अंकित होने और विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के नाम नहीं होने से विवाद खड़ा हो गया था। विधायक ने शिलापट पर अपना नाम नहीं होने और उद्घाटन की जानकारी नहीं दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए डीएम से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के निर्देश पर मंगलवार की अहले सुबह शिलापट हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...