सासाराम, अक्टूबर 13 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोहतास जिले के दो आवेदकों की समस्याएं सुनीं। एक आवेदक ने ग्रामीण सड़क निर्माण और उससे जुड़ी भूमि के उपयोग का मामला उठाया, जबकि दूसरे ने मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित रहने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने दोनों मामलों को सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया। इधर, जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर मामलों की निगरानी करने और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...