Sasaram News: मुखिया के घर बैट्री चोरी करते युवक रंगेहाथ धराया, साथी फरार
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा थाना क्षेत्र के भानपुर पंचायत में मुखिया के घर बैट्री चोरी करने पहुंचे दो युवकों में एक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके का फायदा उठाकर उसका दूसरा साथी अंधेरे में भाग निकला। घटना के बाद मुखिया शिवजी साह की शिकायत पर दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी भानपुर गांव निवासी श्रीमन्नारायण पांडेय है। पूछताछ में उसने अपने फरार साथी की पहचान करण सिंह के रूप में बताई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मुखिया के घर से बैट्री चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.