सासाराम, जुलाई 6 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। भोजपुर के आरा क्लब में आयोजित 11वीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में रोहतास जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को ओपन मिक्स डबल्स वर्ग में सासाराम के सत्यम मेहता और अनुभव भारती की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन अनुभव भारती ने सिंगल्स मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतास के लिए रजत पदक जीता था। इस तरह जिले ने प्रतियोगिता में कुल दो पदक अपने नाम किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...