सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: दिनारा। दिनारा पुलिस ने पोंगाढ़ी गांव में मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त उमाशंकर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि स्व. राम इकबाल यादव के पुत्र उमाशंकर यादव को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की के पिता के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...