Sasaram News: मां के जयकारों से गूंजा सातों परसिया, जलयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
सासाराम, अक्टूबर 14 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। मां दुर्गा के जयकारों, भजन-कीर्तन और बैंड-बाजे की गूंज के बीच बुधवार को सातों परसिया में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीश्री 1008 दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में निकली भव्य जलयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ निकली शोभायात्रा में धर्मागत परासी, गोरख परासी और सातों परसिया समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सखवा पुल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी अनुष्ठान संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.