Sasaram News: मां का पट खुलते ही पंडालों में मेवा का प्रसाद बंटा
सासाराम, अक्टूबर 17 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। मां दुर्गा का पट खुलते ही शहर के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सप्तमी तिथि पर भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मेवा, लायचीदाना, किशमिश और बादाम का प्रसाद वितरित किया गया। आरा रोड स्थित जय अंबे पूजा समिति के भव्य पंडाल में लायचीदाना और किशमिश का प्रसाद बांटा गया। समिति के अध्यक्ष भुलेटन सिंह ने बताया कि करीब दो क्विंटल प्रसाद की व्यवस्था की गई है। यहां पांच हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। डुमरांव रोड स्थित काली स्थान के पास बने पंडाल में भी बादाम-किशमिश का प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के जयकारों से गूंजा बिक्रमगंज रजिस्ट्री ऑफिस के समीप पूजा पंडाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.