Sasaram News: महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला। पुलिस ने बघाखोह गांव से 5.8 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि बघाखोह निवासी फुलेन्द्र साह उर्फ साधु साह के शराब बिक्री करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे 5.8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पूर्व से भी शराब से संबंधित मामले में वांछित था। उसके विरुद्ध कांड संख्या 240/26, दिनांक 22 जून 2026 को धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.