सासाराम, अक्टूबर 23 -- महिला प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीजेपीएस महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को ब्यूटीशियन सह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। पंचायत की मुखिया रंजू देवी, जिला परिषद सदस्य रेशमा कुमारी और महाविद्यालय के प्राचार्य रघुवंश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में एक बैच के तहत 200 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है। प्रतिदिन तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच दो बैच संचालित होंगे। ब्यूटीशियन और सिलाई का कोर्स छह माह में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। साथ ही, स...