सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा डेहरी दक्षिणी मंडल की ओर से गुरुवार को कलश भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा डेहरी प्रखंड से शुरू होकर अनुसूचित जाति टोला वार्ड नंबर 38 होते हुए एनीकट स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री प्यारे लाल ओझा ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में डेहरी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी, अशोक सोनी, नगर अध्यक्ष रवि शंकर राय, जिला संयोजक महादलित प्रकोष्ठ वीर बसंत लाल, अरुण कुमार और बसंत गुप्ता आदि थे। प्रशासनिक स्तर पर जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश सिंह और डेहरी के राजस्व पदाधिकारी तौकीर अहमद भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: संत रविदास की 650वीं ज...