सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। मध्य विद्यालयों के निर्धारण और चिह्नित विद्यालयों को डीडीओ (आहरण एवं संवितरण पदाधिकारी) का अधिकार दिलाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की। रविवार को मध्य विद्यालय दिनारा में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार सह विचार गोष्ठी में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों और विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का भी संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...