सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और योग्य नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिविर लगाए गए। शिविर में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए। इसके अलावा स्थानांतरित हो चुके या अनुपस्थित रहने के कारण मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके योग्य नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को आज सभी बूथों पर लगेगा कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...