Sasaram News: मझीगावां में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। नावाडीह पंचायत के मझीगावां गांव में मुखिया हीरामणि मिश्रा व द्रौपदी मिश्रा के नेतृत्व में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। बुधवार को जल यात्रा व पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजक नीरज मिश्रा ने बताया कि एक से सात अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक कथा होगी। ओरछा धाम से पहुंचीं कथावाचिका मानस मोहिनी संध्या दीदी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व भक्ति का वर्णन कर रही हैं। आठ अक्टूबर को कथा की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.