सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मझिआंव पंचायत के टंडवा पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में नल-जल योजना की विफलता, जन वितरण प्रणाली से कम राशन मिलने, बिजली बिल की गड़बड़ी, वृद्धा पेंशन, शौचालय प्रोत्साहन राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न मामलों की शिकायतें सामने आईं। शिविर में प्राप्त आवेदनों में से 27 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। मुखिया अनिल कुमार ने कहा कि पंचायत में लगाए गए 15 नल-जल टावर निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कई पात्र लाभुकों को वृद्धा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: निगम के 16 वार्डों में ल...