Sasaram News: मंत्री के स्वागत की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक
सासाराम, अक्टूबर 30 -- Sasaram News: शिवसागर। प्रखंड क्षेत्र के करूप गांव में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। उदय प्रताप के क्लिनिक में आयोजित बैठक में तीन नवंबर को सासाराम के शंकर कॉलेज तकिया मैदान में बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार के प्रथम आगमन पर चर्चा की गई। उनके स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रखंड अध्यक्ष ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। मौके पर लाल बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा, अजय कुमार, विमला देवी, गीता देवी, संध्या देवी, कमरुद्दीन फारुकी और विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.