सासाराम, जुलाई 15 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंडल कारा सासाराम में मंगलवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा एवं एसपी रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बंदी दरबार, सुरक्षा ऑडिट तथा कारा निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना। बंदियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए डीएम ने भवन निर्माण विभाग तथा जेल उपाधीक्षक सीतेश कुमार सिंह को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...