सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। मंगरवलिया पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष रवि शंकर दूबे उर्फ सोनू, हरेराम साह और मिथिलेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के विभिन्न पदों के लिए कुल 33 लोगों ने नामांकन किया। बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए सामान्य वर्ग के छह, अतिपिछड़ा वर्ग के तीन और अनुसूचित जाति वर्ग के एक पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 23 जुलाई को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्...