सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। भूमि विवाद एवं विधि-व्यवस्था को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने की। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा भूमि विवाद से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अन्य विषयों पर भी अधिकारियों ने चर्चा की। एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को भूमि विवाद के मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारि...