सासाराम, सितम्बर 29 -- Sasaram News: चेनारी। भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने की मांग को लेकर मंगलवार को समतामूलक संगम दल के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पावर हाउस के समीप से महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जो बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में अंचलाधिकारी के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश सचिव परमहंस कुमार ने किया, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष उदय शंकर राम ने किया। मौके पर जगजीवन राम, सूर्यकांत कुमार, सूचित राम, प्रेम प्रकाश चंद्रवंशी, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, संजय राम, सुनील राम, मीरा देवी, निर्मला देवी, प्रमिला देवी, उपेंद्र कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...